डीह रजौली के राहुल पाण्डेय बने अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ के नवादा जिला प्रवक्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के डीह रजौली निवासी राहुल पाण्डेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ के जिला प्रवक्ता बनाए जाने से ग्रामीणों में खुशी है।स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही फोन के माध्यम से बधाईयों का तांता लग गया।बताते चलें कि राहुल पाण्डेय विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अगली पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं।इसके अलावे स्थानीय समस्याओं को अपने फेसबुक,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम एवं एक्स के अलावे अन्य प्लेटफार्म पर शेयर करते रहते हैं।साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे विधायक व सांसद से मिलकर समाधान का प्रयास करते रहते हैं।समाज को राहुल पाण्डेय जैसे युवा कार्यकर्ता की सख्त जरूरत है,जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद में जुड़े रहते हैं।अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ के नवनियुक्त नवादा जिला प्रवक्ता राहुल पाण्डेय ने बताया कि हमारे सामाजिक कार्यों को देखते हुए ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने मुझे अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ का नवादा जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्ति प्रदान किए हैं।मैं इस पद का मान सम्मान और गरिमा का पालन करूंगा।साथ ही ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय को धन्यवाद दिया।वहीं बड़े भाई समान ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष नवादा विकाश पाण्डेय को भी अभार व्यक्त किया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!