संतोष कुमार
रजौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में शनिवार की सुबह भारतीय किसान संघ के रजौली इकाई द्वारा विश्व योग दिवस पर पौधरोपण किया गया.इस कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया.संघ के जिला मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए.साथ ही कहा कि योग के कई लाभ हैं,जिनमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार शामिल है.योग,मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करने, लचीलापन बढ़ाने, तनाव कम करने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है.इसके अतिरिक्त, योग हृदय स्वास्थ्य, श्वसन स्वास्थ्य और वजन प्रबंधन में भी सुधार कर सकता है.किसान अपने खेतों में प्रतिदिन शारीरिक मेहनत करते हैं और पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं.किसानों के लिए पर्यावरणीय महत्व बहुत अधिक है,क्योंकि वे न केवल भोजन प्रदान करते हैं,बल्कि पर्यावरण की रक्षा और सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.पर्यावरण की दृष्टि से,किसानों द्वारा अपनाई जाने वाली टिकाऊ कृषि पद्धतियां मिट्टी के स्वास्थ्य,जल संरक्षण,जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं.किसान संघ ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.इस मौके पर किसान संघ के रजौली प्रखंड अध्यक्ष रामलखन प्रसाद यादव,मंत्री चंदेश्वर आजाद,प्रमोद यादव व मुकेश यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य कपिलदेव प्रसाद,विजय कुमार व सूर्यदेव प्रसाद यादव समेत दर्जनों ग्रामीण एवं किसान बंधु मौजूद रहे.
