एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गगन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड बजरंगबली चौक स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में रजौली मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाई गई.मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि हम सब रजौली भाजपा परिवारजनों ने अपने मार्गदर्शक,प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि उनके तैलीय चित्र पे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया.वहीं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि मेरी पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है.हम सब दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर अमल कर चलने का संकल्प लिया.निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि आज साथ ही साथ हम सभी रजौली भाजपा परिवार बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विकसित नवादा के नायक, विकसित नवादा के संकल्प को साकार करने वाले सांसद विवेक ठाकुर के ईमानदारी पूर्वक प्रयास से नवादा जिला को विशेष सौगात चौथे फेज के कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर नवादा वासियों, रजौली वासियों को मिला है.इस सौगात में अहम योगदान अपने नवादा के विकास के नायक सांसद विवेक ठाकुर का रहा है.मुख्यमंत्री नीतीश के आर्शीवाद एवं सांसद विवेक ठाकुर के कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी पूर्वक प्रयास से इसी तरह त्वरित गति से अपना नवादा, रजौली हर क्षेत्र में विकास की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने रजौली भाजपा के परिवारजनों से निवेदन किया कि हम सभी रजौली भाजपा परिवार मिलकर,एकजुटता, तन्मयता के साथ सबों का साथ,आर्शीवाद लेकर अपने संगठन को और सशक्त मजबूत बनाने हेतु बूथ लेवल पर निरंतरता के साथ कार्य करेंगे.इस मौके पर प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सिरदला मंडल अध्यक्ष रामबिलास वर्मा, मनोज राजवंशी, राकेश कुमार, विनोद कुमार पप्पु, नीरज कुमार मंटू, नवीन कंधवे, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, धनंजय कुमार धन्नू, अमन कुमार, प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र राय, अशोक साव, सीताराम प्रसाद, दीपक कुमार दीपू, गौरव कुमार, शंपू सिंह, रामबालक यादव, संतोष कुमार, उमेश मिस्त्री, राजेश सिंह, उपेन्द्र राजवंशी दर्जनों रजौली भाजपा परिवार उपस्थित थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!