संतोष कुमार
भाजपा नेता गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि यह बजट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,बिहार सरकार के वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं एनडीए सरकार के दूरदर्शी सोच बिहार को आत्मनिर्भर,सशक्त बनाने की दिशा का आगाज है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बजट में सभी वर्ग,समुदाय,महिला,युवा,गरीब,छात्र,किसान को प्राथमिकता बेसिस पर रखते हुए स्वस्पर्शी,समावेशी भारत,समावेशी बिहार बनने की दिशा में यह बजट आया है।
भाजपा नेता गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि इस बार का बिहार का बजट 3 लाख 17 करोड़ का है। पिछले बजट की तुलना से इस बार का बजट अधिक है। कृषि के क्षेत्र में बिहार के प्रत्येक अनुमंडल में कोल्ड स्टोरेज बनेगे। सभी प्रखंडों में सरकारी सुविधा युक्त सब्जी आउटलेट बनाया जायेगा। गरीब कन्या के विवाह हेतु कन्या मंडप और पटना में महिला हाट भी बनाया जायेगा। पूरे बिहार में जिम बनेगा जिसका संचालन सिर्फ महिला करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिये संपूर्ण बिहार में बस स्टैण्ड को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक बनाया जायेगा। पिंक टायलेट बनाया जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये छात्रावास की व्यवस्था एवं संचालन की भी व्यवस्था किया जायेगा। सभी प्रखंडों में सरकारी एवं निजी डिग्री काँलेज खोले जायेगे। शहरों में नगर चिकित्सा केन्द्र खोले जायेगे। बेगूसराय में कैंसर अस्पताल खुलेगा। सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति दोगुना की जायेगी। महिलाओं के लिये बड़े शहरों में पिंक बस का संचालन किया जायेगा। पिंक बस का चालक, कंडक्टर, सवारी महिला ही होगी। महिलाओं के लिये छठ पूजा एवं धार्मिक कार्यों के लिये पर्यटन बनाया जायेगा। पूर्णिया हवाईअड्डे से 3 महीने में नया जहाज उड़ेगा। महिला सिपाहियों के लिये थाने के पास किराये पर घर उपलब्ध कराया जायेगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ- साथ विकसित बिहार के संकल्प को आत्मसात करेगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि यह बजट देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को आत्मसात करते हुये विकसित भारत,समृद्ध भारत के साथ-साथ,बिहार को विकसित बनाने की दिशा में यह बजट बिहार के विकास के हर क्षेत्र में एक नया अध्याय का शुरुआत करेगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, गौरव शांडिल्य गगन ने इस बजट को स्वर्णिम, ऐतिहासिक, स्वपर्शी समावेशी बजट के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं अपने एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
