संतोष कुमार
रजौली प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को मुखिया संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान बीडीओ संजीव झा एवं मनरेगा पीओ नीरज कुमार त्रिवेदी,प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव,उपप्रमुख विनोद राजवंशी,हरदिया पंचायत के मुखिया पिंटू साव,जोगियामारण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव समेत प्रखंड कार्यालय और मनरेगा कार्यालय के दर्जनों कर्मीगण उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने बीडीओ और पीओ के सिर पर पगड़ी बांधकर उनको सम्मानित किया और बाद में रंग-बिरंगे अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।रंगों का त्योहार होली पर्व में अब महज दो दिन शेष बचे हैं।गुरुवार को होलिका दहन बाद होली शुरू हो जाएगी।हालांकि शुक्रवार को होली का आतर होगी।शनिवार को लोग पहले मिट्टी ततपश्चात रंग गुलाल उड़ा कर होली की मस्ती मनाएंगे।पर्व को लेकर प्रखंड के अधिकांश विभागों के कार्यालय में शनिवार के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगा होली की शुभकामना देते देखे गए।
वहीं होली मिलन समारोह में बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से होली मनाने की अपील की।इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन के साथ ढ़ोल-बाजे के साथ भक्तिमय गानों से पूरा प्रखंड परिसर गूंज उठा।
वहीं दूसरी ओर सरपंच संघ के अध्यक्ष मनीष देव के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के सरपंच ने भी होली मिलन कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।होली मिलन समारोह में बहादुपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद साव,रजौली पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
