संतोष कुमार
रजौली मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर का फूल-माला,विवेक ठाकुर जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिदांबाद के नारों से भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.प्रखंड स्थित परिसर में प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन सांसद विवेक ठाकुर ने किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने किया.मंच संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना ने किया.सांसद विवेक ठाकुर का अंगवस्त्र,पेड़ एवं बुके से स्वागत प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने किया.कार्यालय उद्घाटन उपरांत सांसद विवेक ठाकुर ने स्थानीय बीस सूत्री सदस्यों,भाजपा,एनडीए कार्यकर्ताओं एवं रजौली के जनता जर्नादन से संवाद कर आये जनहित समस्याओं का निराकरण के लिये स्थानीय संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया.सांसद विवेक ठाकुर ने आम-जन को संबोधित करते हुए बताया कि रजौली प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय होने से स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय आम-जनमानस को एक समस्या समाधान का जरिया बनेगा.आप सभी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सभी सदस्य मिलकर निचले तबके तक सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलावाये.सांसद ने स्थानीय पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि प्रखंड बीस सूत्री सदस्यों को सम्मान देते हुये समन्वय बनाकर जो भी जनहित का विषय आये उस अमल कर त्वरित निदान करें.सांसद विवेक ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जब से आप-सबों देवतुल्य मतदाताओं ने आर्शीवाद देकर हमें लोकसभा सदस्य के रूप में काम करने का अवसर दिया है.मैं विकसित नवादा, विकसित रजौली के संकल्प के साथ निरंतर ईमानदार प्रयास करते हुये संकल्प से सिद्धी की ओर बढ़ रहा हूं.इसी क्रम में मैने रजौली विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आर्शीवाद एवं हमारे ईमानदारी पूर्वक किये गये प्रयास से राज शिवाला से डीह रजौली को जोड़ने वाली पुल का निर्माण जो वर्षों से प्रतिक्षित मांग रजौलीवासियों की थी,उसकी स्वीकृति शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल,डिग्री काँलेज, रजौली नगर पंचायत में वाटर ड्रेनेज सिस्टम की स्वीकृति,भड़रा में औधोगिक क्षेत्र का निर्माण,बिजली के क्षेत्र में फुलवरिया जलाशय में सोलर पांवर प्लांट की स्थापना ऐसे कई कामों की स्वीकृति हो चुकी है जो यहां के आम-आवाम के लिये भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा और जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आया है या आता है मैं उसपर भी निरंतर प्रयासरत हूं.साथ ही कहा कि जल्द ही और भी जनहित के विकास संबंधित मांग अंतिम रूप लेगा.सांसद विवेक ठाकुर के समक्ष रजौली के पंचायत हरदिया अंतर्गत जंगली क्षेत्र के लोगों ने डेलवा,नावाडीह, झराही, चोरडीहा, पिपरा,परतौनिया व जमुनदाहा इन सभी गांव में आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, मोबाइल टावर इन सभी विषयों से अवगत कराया.सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि मैं इन सभी विषय से अवगत हूं.इन सभी विकास कार्यों में वन विभाग की ओर से कुछ तकनीकी व्यवधान है मैं जल्द ही इसके जड़ तक पहुंचकर समस्या का निराकरण के लिये भरपूर प्रयास कर इन सभी सुविधाओं का लाभ आम-जन को कैसे मिले ये सुनिश्चित करूंगा.इस मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन,बीडीओ संजीव झा व सीओ मो. गुफरान मजहरी के साथ भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन,जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अभिषेक कुमार, गौरव शांडिल्य गगन, मृत्युंजय सिंह, रेखा देवी, कपिल राम, जितेन्द्र पासवान, संदीप पासवान, अरूण कुमार, अजय यादव, संदीप कुमार, जशीम खान, शोभा देवी, अनिल प्रसाद सिंह, भाजपा जिला मंत्री अन्नपूर्णा कपूर, निशा राजवंशी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य विमल राजवंशी, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी, वसंती देवी, प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी, नवीन कंधवे, संजय कुमार अधिवक्ता, जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू, मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया, धनंजय कुमार धन्नू, वीरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, दीपक कुमार दीपू, मुन्ना सिंह, दिलीप कुमार द्वीप, विनोद आर्या, ऋषि कपूर,जिला मिडिया प्रभारी विकास कुमार सोलंकी, चंदन राजवंशी, भोला राजवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, आकाश कुमार, बब्लू पंडित, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, संजय कुमार बंटी,मुन्ना सिंह सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.
