हर घर झंडा अभियान के तहत सवैयाटांड़ पंचायत में लगाया गया झंडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ के बाराटांड़,सिमरातरी एवं झलकडीहा गांव में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत दर्जनों घरों में कांग्रेसी झंडा लगाया गया।इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने किया।इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश राम,मोहन चौधरी व कुंदन कुमार दीप के अलावे रियाजउद्दीन और मनव्वर अंसारी मौजूद रहे।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि हर घर झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया।साथ ही कांग्रेस पार्टी की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता फैलाई गई।साथ ही बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा कांग्रेस का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

कोडरमा घाटी से 80 लाख रुपए मूल्य के सोने के बिस्कुट लूट मामले में पुलिस किया उद्भेदन,कांड का तार रजौली से जुड़ा मिला,उपमुख्य पार्षद पुत्र समेत पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो वाहन भी जब्त

कोडरमा घाटी से 80 लाख रुपए मूल्य के सोने के बिस्कुट लूट मामले में पुलिस किया उद्भेदन,कांड का तार रजौली से जुड़ा मिला,उपमुख्य पार्षद पुत्र समेत पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो वाहन भी जब्त

error: Content is protected !!