दादी रतन मोहिनी जी की स्मृति में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में दी गई श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली नगर पंचायत मुख्यालय स्थित राजशिवाला के समीप संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी जी की असामयिक निधन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी रजौली सेवा केंद्र की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रजौली सेवा केंद्र संचालीका ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा दीदी तथा सहायक संचालिका ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के सभी भाई बहनों ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वह हमेशा संस्था के उत्थान के लिए अपने आजीवन समर्पित कर कार्य किया करती थीं । केंद्र संचालिका पूर्णिमा दीदी ने कहा कि दादी जी ने 13 वर्ष की आयु में ज्ञान ग्रहण कर अपने जीवन को समर्पित कर 101 वर्ष की आयु पूरा कर 8 अप्रैल 2025 को इस नश्वर शरीर को त्याग कर परमात्मा की गोद में चली गई। उनका संपूर्ण जीवन त्याग और तपस्या से भरपूर था। इस अवसर पर प्रसाद के रूप में ब्रह्मा भोजन का आयोजन गया।

मौके पर बी के कृष्ण मोहन भाई, बी के देवंती बहन, बी के रानी बहन, पिंकी बहन मीनाक्षी बहन, नीतू बहन, सीमा बहन, सोनी बहन, रूपा बहन, रेणु बहन, खुशबू बहन, कांति बहन, प्रमिला बहन, रश्मि बहन, बिंदी बहन, रीना बहन, मालती बहन, कांति बहन, मंगरी बहन, रीता बहन, सुलेखा बहन, रेणु बहन, विमला बहन, फूल कुमारी बहन, संगीता बहन, पूनम बहन, सोनी बहन, सावित्री माता, बिना माता, ऊषा माता, सरोज माता, अनीता माता, सुलोचना माता, सहित दर्जनों भाई-बहन मौजूद थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

कोडरमा घाटी से 80 लाख रुपए मूल्य के सोने के बिस्कुट लूट मामले में पुलिस किया उद्भेदन,कांड का तार रजौली से जुड़ा मिला,उपमुख्य पार्षद पुत्र समेत पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो वाहन भी जब्त

कोडरमा घाटी से 80 लाख रुपए मूल्य के सोने के बिस्कुट लूट मामले में पुलिस किया उद्भेदन,कांड का तार रजौली से जुड़ा मिला,उपमुख्य पार्षद पुत्र समेत पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो वाहन भी जब्त

error: Content is protected !!