संतोष कुमार
रजौली प्रखंड कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रामरतन गिरी और जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता इंद्रदेव प्रसाद ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार से मिलकर रजौली के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया.इस दौरान रजौली विधानसभा में कांग्रेस के संभावनाओं पर अपनी बात रखी.साथ ही रजौली सीट की मांग को रखते हुय कहा कि यदि रजौली विधानसभा का सीट कांग्रेस के खाते में आती है,तो निश्चित ही सीट विजई होगा.वहीं जिला परिषद इंद्रदेव प्रसाद ने अपनी दावेदारी मजबूती से रखते हुए विस्तार पूर्वक प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी.प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सहमति जाहिर करते हुए कहा आपलोग क्षेत्र में जाकर अपना काम कीजिये.साथ ही आश्वासन देकर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोगों की मांग जायाज हैं,मै अपनी तराफ से पूरी कोशिश करूंगा.प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी एवं जिला परिषद इंद्रदेव प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की जितनी सराहना की जाए वह कम होगी.प्रदेश अध्यक्ष काफी लगनशील व मेहनती हैं.साथ ही बताया कि कांग्रेस कार्यालय में आए तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं,इसके लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं.
